scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकेरल ने पेट्रोल पर राज्य कर में 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये कटौती की घोषणा की

केरल ने पेट्रोल पर राज्य कर में 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये कटौती की घोषणा की

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (भाषा) केरल सरकार ने शनिवार को केंद्र द्वारा ईंधन की कीमत में कमी के बाद पेट्रोल और डीजल पर राज्य कर में क्रमशः 2.41 रुपये और 1.36 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की।

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने राज्य कर में कटौती की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उसके द्वारा लगाए गए भारी कर को आंशिक रूप से कम कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केंद्र के फैसले का स्वागत किया।

बालगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कर में आंशिक रूप से कमी की है। केरल सरकार इस फैसले का स्वागत करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘…राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत पर राज्य कर में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये प्रति लीटर की कमी करेगी।’’

केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। उत्पाद शुल्क में की गई इस कमी से पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपये तक की कटौती हो जाएगी।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments