scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशकंटीले तार में फंसे बंदर के बच्चे को बचाया गया

कंटीले तार में फंसे बंदर के बच्चे को बचाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) वन्यजीव संरक्षण से जुड़े एक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) और दिल्ली दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से प्रयास कर शहर के मीठापुर में कांटेदार तार की बाड़ पर फंसे बंदर के एक बच्चे को बचाया।

एक बयान के अनुसार, एक राहगीर ने शुक्रवार को कंटीले तार में फंसे बंदर को वहां से निकलने का प्रयास करते हुए देखा और वाइल्डलाइफ एसओएस की 24 घंटे आपातकालीन हेल्पलाइन से संपर्क किया। बयान के अनुसार, एसओएस की त्वरित प्रतिक्रिया इकाई और दिल्ली अग्निशमन सेवा जीव को बचाने में सहायता के लिए तुरंत उक्त स्थान पर पहुंच गईं।

बयान के अनुसार, वाइल्डलाइफ एसओएस का एक बचावकर्ता बाड़ तक पहुंचने के लिए एक दमकल वाहन के ऊपर चढ़ा और बंदर को अत्यधिक सावधानी से और बिना किसी नुकसान के छुड़ा लिया।

बयान के अनुसार, बंदर का बच्चा स्वस्थ था। सावधानीपूर्वक निरीक्षण के बाद, उसकी मां का पास में ही पता लगाया गया और दोनों को मिला दिया गया।

भाषा अमित अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments