scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशएएसआई की टीम ने महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के मंदिर में मूर्तियों का निरीक्षण किया

एएसआई की टीम ने महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के मंदिर में मूर्तियों का निरीक्षण किया

Text Size:

पुणे (महाराष्ट्र), आठ मई (भाषा) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने रविवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी की मूर्तियों का निरीक्षण किया। एएसआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रिपोर्ट वायरल हुई है, जिसमें दावा किया गया कि सोलापुर के मंदिर में रखी देवी रुक्मिणी की मूर्ति पर लगा ‘वज्र लेप’ नष्ट हो रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, एएसआई की टीम ने रविवार को सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मंदिर का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान विट्ठल की मूर्ति अच्छी स्थिति में है। देवी रुक्मिणी की मूर्ति भी ठीक स्थिति में है, बस उसके पैर पर चढ़ी एक परत (लेप) उतर रही है। पुरानी सामग्री को हटाकर एक बार फिर नया लेप लगाने की जरूरत है।’’

भाषा सुरभि पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments