मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुसलमानों के धार्मिक स्थलों के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक राजनीतिक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आरोपी राघव अग्रवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।
एसएचओ आनंद देव मिश्रा ने बताया कि उस पर मुसलमानों के धार्मिक स्थलों के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
एसएचओ ने बताया कि अग्रवाल फरार है।
अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
भाषा
जोहेब मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.