scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउद्घाटन से पहले वायुसेना प्रमुख ने विरासत केंद्र का दौरा किया

उद्घाटन से पहले वायुसेना प्रमुख ने विरासत केंद्र का दौरा किया

Text Size:

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (भाषा) वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने शनिवार को यहां भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र का दौरा किया और इसकी प्रगति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने कहा कि विरासत केंद्र का उद्घाटन आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाना है।

उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान, एयर चीफ मार्शल चौधरी को अत्याधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे केंद्र की कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। वायु सेना प्रमुख ने विरासत केंद्र की स्थापना के लिए जिम्मेदार टीम के साथ भी संवाद किया।

अधिकारियों ने कहा कि यह भारतीय वायुसेना का पहला विरासत केंद्र होगा। विरासत केंद्र में विमान के मॉडल और एयरो इंजन सहित कई आकर्षण के बिंदु हैं।

इस केंद्र में एक प्राथमिक उड़ान प्रशिक्षण विमान ‘हिंदुस्तान पिस्टन ट्रेनर-32’ भी रखा गया है। भारतीय वायु सेना द्वारा इसे 1977 से 2009 तक इस्तेमाल किया गया था।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments