scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेश‘आप’ ने सत्ता पर कब्जा करने के लिए अन्ना हजारे का ‘इस्तेमाल’ किया : रीजीजू

‘आप’ ने सत्ता पर कब्जा करने के लिए अन्ना हजारे का ‘इस्तेमाल’ किया : रीजीजू

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रविवार सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के बहाने सत्ता पर कब्जा करने के लिए गांधीवादी अन्ना हजारे का ‘‘इस्तेमाल’’ करने का आरोप लगाया।

रीजीजू ने अन्ना हजारे के एक पुराने साक्षात्कार के अंश भी साझा किए, जिनमें वह दिल्ली की आबकारी नीति की कथित रूप से आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इस साक्षात्कार की तिथि स्पष्ट नहीं है।

रीजीजू ने ट्वीट किया, “अब उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। मुझे यकीन है कि वह अन्ना जी की भी नहीं सुनेंगे। भ्रष्टाचार एक बहाना था, अन्ना जी और जनता को मूर्ख बनाने का।”

उन्होंने आगे कहा, “अन्ना जी का इस्तेमाल केवल सत्ता पर कब्जा करने और भ्रष्टाचार के नाम पर संसाधनों को लूटने के लिए किया गया।”

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments