होशियारपुर (पंजाब), 15 अप्रैल (भाषा) अलगाववादी अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी राजदीप सिंह और जालंधर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में की गई है।
राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह को शुक्रवार रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था और वह तभी से फरार है।
भाषा सिम्मी पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
