scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे27 महाराष्ट्र दूसरी लीड हादसा

मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 29 घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम पांच नाबालिगों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे23 उप्र असद शव लीड दफन

प्रयागराज: मुठभेड़ में मारे गए असद और गुलाम के शवों को दफनाया गया

प्रयागराज (उप्र): गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का शव शनिवार सुबह यहां कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफनाया गया, जबकि उसके साथी गुलाम का शव शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया।

दि19 गृह मंत्रालय नौकरियां

सीएपीएफ में कांस्टेबल पदों के लिए हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी परीक्षा

नयी दिल्ली: गृह मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसले के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित कराए जाने को मंजूरी दे दी है।

दि20 केजरीवाल एजेंसियां

‘आप’ लोगों के लिए ‘उम्मीद की किरण’, उसे कुचलने के प्रयास हो रहे : केजरीवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) देश के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है और यही वजह है कि उसे कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रादे22 उप्र कार दुर्घटना

श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर सड़क दुर्घटना में छह की मौत, आठ घायल

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में बौद्ध परिपथ पर इकौना थानाक्षेत्र में सोनरई के निकट शनिवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर जाने से छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे5 ओडिशा संबलपुर कर्फ्यू

संबलपुर में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद कर्फ्यू लागू

भुवनेश्वर: ओडिशा के संबलपुर शहर में रातभर हुई हिंसा की छिटपुट घटनाओं और रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगाया गया।

वि9 द.अफ्रीका गुप्ता बंधु

गुप्ता बंधु अब भी दक्षिण अफ्रीका के नागरिक : गृह मंत्री मोत्सोआलेदी

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका सरकार ने कहा है कि भारतीय मूल के भगोड़े कारोबारी राजेश और अतुल गुप्ता अब भी उसके नागरिक हैं और देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वि7 जापान दूसरी लीड विस्फोट

जापान में बंदरगाह पर विस्फोट, प्रधानमंत्री किशिदा बाल-बाल बचे

तोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह पश्चिमी जापान के एक बंदरगाह पर हुए विस्फोट में बाल-बाल बच गए। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि कथित तौर पर विस्फोटक फेंकने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया गया है।

अर्थ2 मुद्राकोष सीतारमण

भारत की वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी, 2022-23 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान: सीतारमण

वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के 2023 में भारत के सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने के अनुमानों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम रहेगी और वित्त वर्ष 2022-23 में इसकी वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने की संभावना है।

खेल3 खेल आईपीएल गुजरात संभावना

बराबरी के मुकाबले में आमने-सामने होंगे टाइटंस और रॉयल्स

अहमदाबाद: पिछले मैच में पंजाब किंग्स पर रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा तो उनका इरादा अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज होने का रहेगा।

खेल5 खेल आईपीएल मुंबई संभावना

मुंबई इंडियंस के सामने केकेआर की कठिन चुनौती

मुंबई:पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को जब आमने-सामने होंगे तो दोनों का लक्ष्य अपने अभियान को ढर्रे पर लाने का होगा और रोहित शर्मा की टीम के लिये सबसे बड़ी चुनौती केकेआर के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने की होगी।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments