scorecardresearch
Thursday, 1 October, 2026
होमसमाज-संस्कृतिKBC के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में आई चोट

KBC के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में आई चोट

अमिताभ बच्चन ने बुधवार के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के एपिसोड में अपनी चोट के बारे में बताया. उन्होंने अपनी ओपनिंग स्पीच कुर्सी पर बैठकर दी.

Text Size:

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर फिसलने के बाद घुटने में चोट लगने से घायल हो गए. बच्चन ने खुद बुधवार के एपिसोड में अपनी चोट के बारे में बताया.

83-वर्षीय अमिताभ ने अपनी ओपनिंग स्पीच कुर्सी पर बैठकर दी.

बिग बी ने कहा, “आमतौर पर मैं बीच में खड़े होकर अपनी स्पीच देता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है. कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल गया और जोर से गिरा, जिससे मेरे घुटने में चोट लग गई. इसमें खिंचाव आ गया है.”

उन्होंने कहा कि उन्हें “खड़े होने में थोड़ी दिक्कत” हो रही थी. अभिनेता ने तुरंत दर्शकों को भरोसा दिलाया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वह जल्द ठीक हो जाएंगे.

KBC के 18वें सीजन की मेजबानी कर रहे बच्चन ने कहा, “इसलिए मुझे खड़े होने में परेशानी हो रही थी. मैंने सोचा कि मैं बैठकर बात कर लेता हूं और बाद में आपके साथ खड़े होकर खेलूंगा. चिंता मत कीजिए.”

शो जारी रहेगा

वरिष्ठ अभिनेता ने साफ किया कि मुख्य गेम के दौरान वह प्रतियोगियों का अभिवादन करने और उनसे बातचीत करने के लिए खड़े होने वाले हैं. शूटिंग के बीच वह थोड़ी देर आराम भी करेंगे. बच्चन ने बताया कि सेट पर ही उनका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके काम से जुड़े कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे.

KBC 18 का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जारी है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी देखा जा सकता है.

अमिताभ बच्चन अगली बार निर्देशक नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नज़र आएंगे. वह इस साइंस-फिक्शन फिल्म सीरीज़ में अमर महाभारत योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं. इस सीरीज़ की पहली फिल्म को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ और ‘बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था.

अमिताभ बच्चन की आखिरी थिएटर रिलीज़ तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयन’ (2024) थी.

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन पर भावुक हुए नसीरुद्दीन शाह, बोले—देश को अज्ञानी बनाना चाहते हैं सत्ता में बैठे लोग


 

share & View comments