scorecardresearch
Thursday, 1 October, 2026
होमरिपोर्टWorldSkills 2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने जीते रजत पदक, भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन

WorldSkills 2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने जीते रजत पदक, भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन

चीन के शंघाई में हुई प्रतियोगिता में उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और देहरादून के पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन में सिल्वर मेडल जीता.

Text Size:

देहरादून: चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित 48वीं WorldSkills प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दो युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीते हैं. उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और देहरादून के पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन तकनीकी कौशल में सिल्वर मेडल हासिल किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े कौशल मंच पर उत्तराखंड के युवाओं का देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के दूसरे युवाओं को भी कौशल विकास और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

उत्तराखंड कौशल विकास समिति के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि WorldSkills प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक जैसा बड़ा और प्रतिष्ठित वैश्विक मंच माना जाता है.

इस प्रतियोगिता में करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 अलग-अलग कौशल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया.

भारत ने प्रतियोगिता में 8 रजत पदक और 20 ‘मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस’ हासिल किए. इसके साथ भारत ने दुनिया में 10वां स्थान हासिल किया, जो इस प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

उन्होंने बताया कि सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने पहले IndiaSkills की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद उन्होंने WorldSkills प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई.

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति ने दोनों प्रतिभागियों को ट्रेनिंग, बूट कैंप, यात्रा और दूसरी जरूरी सुविधाओं में मदद दी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी के लिए National Skill Development Corporation ने भी दोनों को जरूरी प्रशिक्षण और सहयोग दिया.

share & View comments