भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को राज्य इकाई की आलोचना करने पर नोटिस थमाया है. उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य का कोई भी भाजपा नेता राजे के कद की बराबरी नहीं कर सकता.
पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने दावा किया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पार्टी को पूर्व निर्धारित स्थान पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने की इजाजत नहीं दी है.
बसपा ने यूपी में ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को न लड़ने का निर्णय लिया है. मायावती ने पार्टी के लोगों को निर्देश दिया है कि वे इस चुनाव में अपना समय न गंवाए बल्कि पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं.
भाजपा नेता राम इकबाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने महामारी की पहली लहर से सबक नहीं लिया और इस वजह से दूसरी लहर में बड़ी संख्या में संक्रमितों की मौत हुई.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.