शीर्ष तृणमूल नेताओं का कहना है कि प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय स्तर पर, पार्टी के प्रति ‘आम धारणा को बदलने और उसे आकार देने में’ अहम योगदान दिया है, और ‘क्षेत्रीय पार्टी’ का तमग़ा हटाने में ममता की मदद की है.
साल 2019 में भाजपा में शामिल होने वाले राणे को पिछले महीने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, इस सप्ताह के शुरु में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कह कर विवाद खड़ा कर दिया था.
एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सात राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, बसपा, भाकपा, माकपा ने पूरे भारत से आय के रूप में 4758.20 करोड़ रूपये की आय अर्जित की.
दिल्ली पहुंचने पर बघेल ने कहा, 'आज राहुल गांधी जी से मुलाकात हो सकती है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के पास तीन चौथाई बहुमत है, हमारे पास 70 विधायक है और सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है.'
ठाकुर को समय से पहले ही सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी और उन्होंने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.
अगर राहुल गांधी इतने ही बेकार हैं कि वे इस सरकार के लिए एक 'एसेट' और विपक्ष के लिए एक 'लायबिलिटी' की तरह काम करते हैं, तो फिर सरकार उन्हें ख़बरों में बनाए रखने के लिए इतनी ज़ोर-शोर से कोशिश क्यों कर रही है?