‘स्टैंड विद कश्मीर’ नामक गुट अमेरिका में भारत विरोध का एक अहम मंच बना, जिसका खुला प्रतिनिधित्व वे ‘एक्सपर्ट’ शिक्षाविद कर रहे हैं जो कश्मीर के ‘आत्मनिर्णय’ जैसे मसले पर विचार-विमर्श करते रहे हैं.
भारतीयों का स्वागत करती रही दुनिया महामारी के कारण अपने दरवाज़े बंद कर सकती है. इसका असर ज़िंदगियों, विदेशों से आने वाले धन और अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा.
सीमावर्ती इलाकों में चीन की मौजूदा हरकतें देश के रक्षा मंत्री रहे दिवंगत समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस की उस चेतावनी की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने चीन को भारत का दुश्मन नंबर एक करार दिया था.
सात प्वाइंट के चार्टर में कहा गया है कि मजदूर जो वापस गए हैं उसे सरकार के खर्चे पर वापस लाया जाए. वहीं कोविड-19 में जो फ्रंटलाइन पर लोग काम कर रहे हैं उन्हें सारी सुविधाएं दी जाए.
बड़े-बड़े आंकड़ों ने केजरीवाल की राजनीति को निर्धारित किया है, चाहे 2जी घोटाले के आंकड़ों पर केंद्रित उनका भ्रष्टाचार विरोधी अभियान हो या कोविड पर अपनी सरकार की उपलब्धियों संबंधी उनके दावे.
नरेंद्र मोदी काफी हद तक नौकरशाही पर निर्भर रहते हैं. लेकिन नौकरशाही में रचनात्मकता यानी क्रिएटिविटी और व्यक्तिगत रूप से पहल लेने की प्रवृत्ति का अभाव होता है. संकटकाल में नौकरशाही असरदार नहीं रह जाती.