2012-13 में जब डीज़ल पेट्रोल से 20-25 रुपए प्रति लीटर सस्ता था, तो उसकी गाड़ियों की बाज़ार में हिस्सेदारी 58% थी. अब लोग कम प्रदूषण वाले विकल्प ख़रीद रहे हैं और एक्सपर्ट्स भी इसका स्वागत करते हैं.
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.14 रुपए प्रति लीटर के साथ अभी तक के सबसे उच्चस्तर पर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल अब 110.12 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है.
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि इस मुद्दे पर फैसला सरकार को करना है. उल्लेखनीय है कि पेट्रोल, डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से आम लोग परेशान हैं.
आरोप है कि 2018 में विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन और अन्य देशों की व्यापार-जलवायु रैंकिंग को प्रभावित करने वाली जानकारियों को बदलने के लिए दबाव डाला गया था.
तेल कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं. दिल्ली में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है.
दूरसंचार विभाग ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है ताकि मौजूदा अपील पर आगे बढ़ना है या नहीं, इस बारे में सोच-समझकर फैसला लिया जा सके.