दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन स्थलों के प्रबंधन और फरवरी में हुए दिल्ली दंगों की साजिश को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर 1.61 करोड़ रुपये मिले थे.
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक चीनी महिला और उसके नेपाली साथी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दावा किया कि वे ‘चीनी खुफिया एजेंसी’ को संवेदनशील सूचना देने के एवज में फ्रीलांसर पत्रकार राजीव शर्मा को बड़ी राशि का भुगतान कर रहे थे.
हिंदू युवा वाहिनी नेता व निजी अस्पताल में मैनेजर संजय सिंह के मर्डर को लव ट्राएंगल के नजरिए से देखा जा रहा है. बरेली जोऩ के आईजी राजेश पांडे ने दिप्रिंट को बताया कि इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया है.
महोबा जिले के कबरई कस्बे में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में क्रशर व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी का अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच पुलिस ने क्रशर व्यवसायी के एक सहयोगी को हिरासत में ले लेने से स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी है .
मानव तस्करी के शिकार हुए ये बच्चे दिल्ली अलग-अलग बालगृहों में रखा गए हैं. इनको लाने में झारखंड सरकार को जिस तरह की मुस्तैदी दिखानी चाहिए वैसी नहीं दिखा रही है.
मामले में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमवी राव ने दिप्रिंट से कहा, 'हमने स्थानीय पुलिस को जांच के लिए निर्देशित किया है. जांच के बाद संबंधित लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएंगी.'
इखलाक सलमानी ने दावा किया है कि उसका दाहिना हाथ दो लोगों ने काट दिया था क्योंकि वह मुस्लिम है. लेकिन पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ सोडोमी का मामला दर्ज किया गया था और वह खुद ही रेलवे ट्रैक पर कूद जाने के कारण घायल हो गया था.
औपनिवेशिक खुफिया तंत्र क्रांतिकारियों को व्यक्ति के रूप में नहीं बल्कि खतरे के रूप में दर्ज करता था. ऐसा करके उसने कई ज़िंदगियों को इतिहास से निष्कासित कर दिया.