इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 एक ऐसी अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश करता है जो ज़्यादा मज़बूत और ज़्यादा लचीली है. लेकिन यह एक बात भी साफ़ करता है: भारत की सबसे बड़ी चुनौती अब एग्जीक्यूशन है.
समीक्षा के मुताबिक, आपूर्ति की स्थिति बेहतर रहने और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में सुधार का असर धीरे-धीरे दिखने से महंगाई का माहौल फिलहाल नरम बना हुआ है.