scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलरोड्स, क्लासेन और फाफ ने मिलकर ईटीपीएल की रोटरडम फ्रेंचाइजी खरीदी

रोड्स, क्लासेन और फाफ ने मिलकर ईटीपीएल की रोटरडम फ्रेंचाइजी खरीदी

Text Size:

रोटरडम, 30 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसी और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की रोटरडम फ्रेंचाइजी खरीदी है।

रोटरडम फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता के पहले सत्र में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन 26 अगस्त से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

अन्य शहर आधारित फ्रेंचाइजी ग्लास्गो, एम्सटरडम, एडिनबर्ग, डबलिन और बेलफास्ट हैं।

डु प्लेसी ने बयान में कहा, ‘‘ईटीपीएल में जोंटी और क्लासेन के साथ मिलकर एक फ्रेंचाइजी हासिल करना मेरे लिए बहुत खास है। टीम के मालिक बनने की दिशा में यह मेरा पहला कदम है और इसका समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था क्योंकि यूरोपीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है।’’

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments