scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशआईसीएसई, आईएससी परिणाम: छात्राओं ने मारी बाजी, 99 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हुईं उत्तीर्ण

आईसीएसई, आईएससी परिणाम: छात्राओं ने मारी बाजी, 99 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हुईं उत्तीर्ण

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए, जिनके अनुसार 10वीं कक्षा में 99.18 प्रतिशत जबकि 12वीं में 99.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

कुल 2,58,721 परीक्षार्थियों ने 10वीं (आईसीएसई) जबकि 1,03,316 परीक्षार्थियों ने 12वीं (आईएससी) की परीक्षा दी थी। छात्राएं दोनों परीक्षाओं में छात्रों से आगे रहीं।

आईसीएसई में, 99.46 प्रतिशत छात्राएं जबकि 98.93 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। आईएससी में, 99.48 प्रतिशत छात्राएं जबकि 98.81 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

आईसीएसई परीक्षा में 2,56,590 परीक्षार्थी उत्तीर्ण जबकि 2,131 अनुत्तीर्ण हुए। आईएससी परीक्षा में कुल 1,02,414 उत्तीर्ण जबकि 902 अनुत्तीर्ण हुए।

श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार आईसीएसई में सामान्य श्रेणी के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.26 प्रतिशत रहा। अन्य पिछड़ा वर्ग में 99.24 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति में 98.07 प्रतिशत और अनुसूचित जाति में 98.76 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

आईएससी में, सामान्य श्रेणी के 99.17 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में 99.12 प्रतिशत, अनुसूचित जाति में 98.77 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति में 98.84 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

आईसीएसई में 67 विषयों में जबकि आईएससी में 45 विषयों में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

परीक्षा परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments