हैदराबाद, 28 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना में कुछ पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें दिखने के बीच, राज्य के नागरिक आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि ईंधन का पर्याप्त मात्रा में भंडार उपलब्ध है।
राज्य के नागरिक आपूर्ति आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने कहा कि 27 अप्रैल को उपभोक्ताओं को 11,490 लीटर पेट्रोल और 18,449 लीटर डीजल की आपूर्ति की गई, जबकि प्रतिदिन औसत मांग 5,883 लीटर पेट्रोल और 7,348 लीटर डीजल की थी।
उन्होंने एक बयान में कहा कि सरकार जमीनी स्तर के अधिकारियों और ईंधन कंपनियों के साथ आपूर्ति की स्थिति पर नजर रख रही है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भ्रम में नहीं रहें और ईंधन का भंडारण नहीं करें।
ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच, शहर के कुछ पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं और उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि ईंधन प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.