scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशकेजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के समक्ष पेश होने से इनकार किया

केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के समक्ष पेश होने से इनकार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा को मंगलवार को पत्र लिखकर कहा कि वह भी आबकारी मामले में उनकी अदालत में पेश नहीं होंगे।

इससे एक दिन पहले, पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न्यायमूर्ति शर्मा को पत्र लिखकर कहा था कि आबकारी मामले में वह न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही वकील के माध्यम से उनके समक्ष पेश होंगे।

सिसोदिया ने पत्र में लिखा, ‘‘मेरी ओर से भी कोई वकील पेश नहीं होगा। आपके बच्चों का भविष्य तुषार मेहता के हाथों में है।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है और सत्याग्रह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

केजरीवाल ने न्यायमूर्ति शर्मा से मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने की अपील की थी लेकिन उन्होंने केजरीवाल की याचिका 20 अप्रैल को खारिज कर दी थी जिसके बाद ‘आप’ नेता ने सोमवार को उन्हें पत्र लिखा था।

भाषा

सिम्मी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments