scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशराज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान अनिवार्य किया

राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान अनिवार्य किया

Text Size:

पटना, 27 अप्रैल (भाषा) बिहार सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से करने तथा उसके बाद राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 26 अप्रैल को एक पत्र जारी किया गया।

अधिसूचना के अनुसार, सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत भी इसी क्रम में की जाएगी।

कार्यक्रम के समापन पर बिहार का राज्य गीत गाया जाएगा।

यह पत्र सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक के लिए है।

संबंधित अधिकारियों को इस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

भाषा कैलाश शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments