scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशओडिशा के मयूरभंज में अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज में अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

Text Size:

बारिपदा (ओडिशा), 27 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों दुर्घटनाएं आदिवासी बहुल जिले के करंजिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुईं।

राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर बामनासाला के पास एक एसयूवी के साथ आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौत हो गई।

करंजिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) नवकृष्ण नायक ने बताया, ‘पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।’

एक अन्य घटना में, ठाकुरमुंडा-करंजिया मार्ग पर कडाडीहा के पास करंजिया से उदाला जा रही एक बस की एक कार से टक्कर हो गई।

कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें करंजिया उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

नायक ने बताया कि घायल व्यक्ति को क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments