scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशनागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल

नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल

Text Size:

नागपुर, 26 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में नागपुर जिले के डोरली गांव में रविवार दोपहर एक मिनी ट्रक के पुल की रेलिंग से टकराने से एक महिला की मौत हो गई और वाहन में सवार नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

कलमेश्वर पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान विमलाबाई रामस्वरूप साहू (55) के रूप में हुई है। घायलों में उनके परिवार के सदस्य और अन्य लोग शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान वह पुल से टकरा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments