scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमप्र: बदमाश ने सरेआम परिवार पर हमले की कोशिश की, वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला दर्ज

मप्र: बदमाश ने सरेआम परिवार पर हमले की कोशिश की, वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला दर्ज

Text Size:

इंदौर (मध्यप्रदेश), 26 अप्रैल (भाषा) इंदौर में एक बदमाश ने टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए कार में बैठे परिवार पर डंडे से हमले की कोशिश की और इस घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को हुई घटना को लेकर पीड़ित परिवार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मंगल शर्मा (38) के रूप में हुई है और उसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि शर्मा ने टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए कार में सवार परिवार से विवाद किया और डंडे से हमले की कोशिश करते हुए जबरिया वसूली का प्रयास किया।

घटना के वीडियो में कार में बैठी महिला घबराए स्वर में आरोपी से कहती सुनाई पड़ती है कि कार में बच्चे भी बैठे हैं, लेकिन वह डंडा लहराते हुए परिवार को धमकाना जारी रखता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रसारित किया है और शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

भाषा हर्ष धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments