scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलमोहम्मडन स्पोर्टिंग ने एससी दिल्ली को पूरे अंक लेने से रोका, मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने एससी दिल्ली को पूरे अंक लेने से रोका, मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के खिलाफ 2-2 से मैच ड्रॉ कराया।

इस नतीजे का मतलब है कि मोहम्मडन ने लगातार तीसरा अंक हासिल किया है, जिससे उसके 10 मैच में तीन अंक हैं। क्लब अभी भी तालिका में सबसे नीचे बना हुआ है।

वहीं एससी दिल्ली उतने ही मैचों में नौ अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गया है।

दिल्ली के लिए माटिजा बाबोविच ने 17वें मिनट में पेनल्टी पर और 51वें मिनट में दूसरा गोल किया।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिए एडिसन सिंह ने 40वें और हिरा मोंडल ने 65वें मिनट में गोल किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments