scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशतेलंगाना के राज्यपाल शुक्ला ने अजहरुद्दीन, कोदंडराम को एमएलसी के रूप में मनोनीत किया

तेलंगाना के राज्यपाल शुक्ला ने अजहरुद्दीन, कोदंडराम को एमएलसी के रूप में मनोनीत किया

Text Size:

हैदराबाद, 26 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने रविवार को पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और सेवानिवृत्त प्रोफेसर एम. कोदंडराम को राज्यपाल के कोटे के तहत विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में मनोनीत किया।

राज्यपाल ने तेलंगाना विधान परिषद के सदस्यों के रूप में दोनों के नामांकन को मंजूरी दे दी।

राज्यपाल की मंजूरी लंबी देरी के बाद आई है, क्योंकि पिछले साल 31 अक्टूबर को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अजहरुद्दीन को छह महीने के भीतर, यानी 30 अप्रैल तक विधायिका के लिए निर्वाचित होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 19 अप्रैल को राज्यपाल के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments