scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशपुलिस बैरक में फंदे से लटका मिला बिहार पुलिस के जवान का शव

पुलिस बैरक में फंदे से लटका मिला बिहार पुलिस के जवान का शव

Text Size:

पटना, 26 अप्रैल (भाषा) पटना में बिहार पुलिस के एक जवान का शव उसकी बैरक के एक कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (जिसे ‘गोरखा बटालियन’ के नाम से जाना जाता है) के एक हवलदार की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह किसी बीमारी से जूझ रहे थे।

मृतक ने अपने पीछे ‘दो सुसाइड नोट’ छोड़े हैं, जिनमें से एक हिंदी में और दूसरा उनकी मातृभाषा नेपाली में है।

एसएसपी ने कहा, ‘सुसाइड नोट से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक हवलदार नवराज सुनार किसी बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण वह काफी मानसिक पीड़ा में थे और इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।’

पोस्टमार्टम के बाद शव को नेपाल स्थित उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments