scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशचरमाडी घाट में निजी बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल

चरमाडी घाट में निजी बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल

Text Size:

मंगलुरु, 26 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के चरमाडी घाट में रविवार को एक मोड़ पर एक निजी बस के पलट जाने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एक मोड़ पर उस समय हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

बस में सवार सभी यात्री आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और वे धर्मस्थल में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को वेनलॉक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल अन्य लोगों का पास के निजी अस्पतालों में उपचार किया गया।

स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्यों में सहायता की। बेलथांगडी के यातायात पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments