scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलक्विजेरा ने रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की रेस जीती, महिलाओं का खिताब फ्लोरेंस के नाम

क्विजेरा ने रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की रेस जीती, महिलाओं का खिताब फ्लोरेंस के नाम

Text Size:

बेंगलुरु, 26 अप्रैल (भाषा) बुरुंडी के रोड्रिग क्विजेरा ने रविवार को यहां टीसीएस विश्व 10के (10 किमी) बेंगलुरु में रिकॉर्ड तोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय एलीट पुरुषों की रेस जीती जबकि रवांडा की फ्लोरेंस नियोनकुरु ने महिलाओं की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस के लिए हजारों धावक सड़कों पर उतरे।

छब्बीस साल के क्विजेरा ने 27 मिनट 31 सेकंड का समय निकालकर पिछले कोर्स रिकॉर्ड 27:38 को बेहतर बनाया जो कीनिया के निकोलस किपकोरिर ने 2022 में बनाया था।

विश्व 10के बेंगलुरु में यह क्विजेरा का पहला खिताब था। तीन साल पहले वह ‘फोटो फिनिश’ में कीनिया के सेबेस्टियन सावे से मामूली अंतर से शीर्ष स्थान से चूक गए थे। क्विजेरा को 34,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली जिसमें रिकॉर्ड बनाने पर 8,000 डॉलर का बोनस भी शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय एलीट महिलाओं के वर्ग में 25 साल की फ्लोरेंस ने 30:45 में यहां अपना पहला खिताब जीता।

भारतीयों में संजीवनी जाधव ने महिलाओं का खिताब जीता जो यहां उनका लगातार तीसरा खिताब था जबकि हरमनजोत सिंह ने पुरुषों का खिताब अपने नाम किया और वह भारतीय रिकॉर्ड बनाने से मामूली अंतर से चूक गए।

हरमनजोत और संजीवनी ने क्रमश: 3,00,000 रुपये और 2,75,000 रुपये की इनामी राशि जीती।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उन मशहूर हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने इस दौड़ में हिस्सा लिया।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments