scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशओडिशा के मुख्यमंत्री ने पशु संसाधन क्षेत्र के वास्ते कई परियोजनाएं शुरू कीं

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने पशु संसाधन क्षेत्र के वास्ते कई परियोजनाएं शुरू कीं

Text Size:

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को राज्य में पशु संसाधन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये के व्यय से निर्मित 76 पशु चिकित्सालयों और चार पशु सहायता केंद्रों समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

माझी ने राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में परियोजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर 219 नए पशु चिकित्सा अस्पतालों और प्रयोगशालाओं के निर्माण के लिए छह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के तहत, कटक के फुलनाखरा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से एक राज्य स्तरीय आणविक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि पशु आहार की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला को छह करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ किया जाएगा।

मछुआरों के कल्याण के लिए, मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित धामरा मछली बंदरगाह के सुधार कार्यों की भी शुरुआत की।

भाषा

राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments