scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशदेवघर में झारखंड एटीएस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, अमेरिका निर्मित पिस्तौल बरामद

देवघर में झारखंड एटीएस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, अमेरिका निर्मित पिस्तौल बरामद

Text Size:

देवघर, 25 अप्रैल (भाषा) झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने देवघर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अमेरिका निर्मित एक पिस्तौल बरामद की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विदेशी हथियारों के सौदे में शामिल व्यक्तियों के बारे में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया।

देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘छापेमारी के दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से सात कारतूस और दो पिस्तौल बरामद की गईं, जिनमें से एक अमेरिका निर्मित है।’

उन्होंने कहा, ‘मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस अभियान के पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। इसमें शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments