scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशहिबी ईडन ने केपीसीसी डिजिटल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की इच्छा जतायी

हिबी ईडन ने केपीसीसी डिजिटल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की इच्छा जतायी

Text Size:

कोच्चि, 25 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने राज्य में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) डिजिटल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की इच्छा जतायी है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, ईडन ने हाल ही में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ को एक पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी से मुक्त किये जाने का अनुरोध किया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, केपीसीसी ने अभी तक इस अनुरोध पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

सूत्रों ने बताया कि ईडन ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रकोष्ठ से हटने का फैसला किया है।

हालांकि ऐसी खबरें आई थीं कि मुख्यमंत्री पद पर पार्टी नेताओं की सार्वजनिक चर्चा को लेकर मतभेदों के चलते ईडन ने पद छोड़ने की इच्छा जतायी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि उनके पत्र में ऐसा कोई कारण नहीं बताया गया है।

ईडन से टिप्पणी के लिए बार-बार संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

भाषा अमित रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments