scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशममता लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी: तेजस्वी

ममता लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी: तेजस्वी

Text Size:

कोलकाता, 25 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने विश्वास जताया है कि ममता बनर्जी लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी।

तेजस्वी उत्तर 24 परगना जिले में सत्तारूढ़ दल के रोड शो में शामिल हुए।

यादव शुक्रवार को यहां पहुंचे और जगद्दल, भाटपाड़ा तथा खड़दह विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो में शामिल हुए।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अमित गुप्ता और जगद्दल से तृणमूल उम्मीदवार सोमनाथ श्याम के समर्थन में उत्साह एवं जोश के साथ रोड शो किया।’’

खड़दह विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार देवदीप पुरोहित के समर्थन में रैली में शामिल होने के बाद राजद नेता ने कहा, ‘‘लोगों का अटूट प्रेम, दृढ़ विश्वास और व्यापक जनसमर्थन स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार चौथी बार प्रचंड बहुमत से आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।’’

यादव के कोलकाता पहुंचने के बाद उनसे राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को लेकर टिप्पणी के लिए कहा गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग समझौता कर लेते हैं। वह डर या लालच के कारण भाजपा में शामिल हुए होंगे।’’

भाषा

सिम्मी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments