scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशनैनीताल में सूखे पत्ते साफ करते समय पैर फिसलने से वनकर्मी खाई में गिरा, मौत

नैनीताल में सूखे पत्ते साफ करते समय पैर फिसलने से वनकर्मी खाई में गिरा, मौत

Text Size:

नैनीताल, 24 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में नैनीताल के बिरला चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार को जंगल में आग को लगने से रोकने के उपायों के तहत सूखे पत्ते साफ करते समय पैर फिसलने से एक अस्थाई वनकर्मी खाई में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 53 वर्षीय अस्थायी वनकर्मी की पहचान आनंद लाल के रूप में हुई है, जो बिरला चुंगी क्षेत्र का ही रहने वाला था।

अधिकारियों के अनुसार, लाल को दोपहर के समय जंगल में पत्तों की सफाई का कार्य दिया गया था। चट्टान पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वे लाल को तुरंत पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नैना वन क्षेत्र के रेंज अधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि लाल को विशेष रूप से आग लगने के मौसम के लिए अस्थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments