scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’, अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’, अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह से ही तेज गर्मी रही और अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक यानी 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पलाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिन के शुरुआती समय में दिल्ली के सबसे गर्म इलाकों में से एक रहा।

मध्य दिल्ली के अंतर्गत लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। रिज केंद्र पर सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण दिल्ली के आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और लू चलने की आशंका है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments