scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहिंदुस्तान पावर को पंजाब सरकार से 100 मेगावाट की सौर परियोजना मिली

हिंदुस्तान पावर को पंजाब सरकार से 100 मेगावाट की सौर परियोजना मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) एकीकृत ऊर्जा कंपनी हिंदुस्तान पावर को पंजाब सरकार से राज्य में 100 मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित करने का ठेका मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हिंदुस्तान पावर ने एक बयान में बताया कि शुल्क आधारित यह परियोजना प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के जरिए दी गई है।

कंपनी के अनुसार, हिंदुस्तान पावर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए 100 मेगावाट एसी (अल्टरनेटिंग करंट) क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना विकसित करेगी।

परियोजना की शर्तों के तहत कंपनी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ 25 वर्ष का विद्युत खरीद समझौता करेगी। इससे कंपनी को लंबे समय तक आय का भरोसा मिलेगा और राज्य को स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी।

यह परियोजना समझौते के लागू होने की तिथि से 24 महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

हिंदुस्तान पावर के चेयरमैन रतुल पुरी ने कहा, ‘पंजाब हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, जहां भरोसेमंद और स्वच्छ बिजली की मांग है। इस परियोजना के जरिए हम राज्य की ऊर्जा व्यवस्था में सार्थक योगदान देना चाहते हैं और साथ ही इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करेंगे।’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments