नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को ऊष्ण लहर चलने का पूर्वानुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 या 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है, या वास्तविक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के निशान को पार कर जाता है, तो ऊष्ण लहर की घोषणा की जाती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा
गोला वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.