scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लोगों से विधानसभा चुनावों में ‘‘उत्साहपूर्वक’’ भाग लेने की अपील की।

मोदी ने विशेष रूप से दोनों राज्यों के युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में कुल 294 में से 152 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील करता हूं।’’

मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आज पहला चरण है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत के साथ भाग लेने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।’’

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी।

भाषा गोला शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments