नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी की अपराध शाखा के स्वापक रोधी कार्यबल ने ‘नशा मुक्त दिल्ली अभियान’ के तहत पूर्वी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग 250 छात्राओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह कार्यक्रम मंगलवार को त्रिलोकपुरी स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया, जहां छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों और स्वास्थ्य, परिवारों और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।
बयान में कहा गया है कि मादक पदार्थों के सेवन के विभिन्न पहलुओं को व्यवस्थित तरीके से समझाने के लिए एक प्रस्तुति दी गई।
बयान में यह बताया गया कि इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
भाषा नोमान नोमान अविनाश
अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.