scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशझारखंड: रियल एस्टेट कारोबारी से 1.2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

झारखंड: रियल एस्टेट कारोबारी से 1.2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

मेदिनीनगर, 22 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक रियल एस्टेट कारोबारी से 1.2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय पीड़ित ने ‘टाउन’ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद मंगलवार को छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मेदिनीनगर के एसडीपीओ राजीव रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हाउसिंग कॉलोनी निवासी जयप्रकाश शुक्ला नाम के आरोपी को नंदकुमार यादव नाम के कारोबारी से फोन पर 1.2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी का कारोबारी के साथ जमीन को लेकर विवाद था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन जिलों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments