scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशचंडीगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, 22 अप्रैल (भाषा) चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के पास बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुकेश उर्फ ​​गोलू गोहाना को गोली लग गई और उसे यहां सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चंडीगढ़ पुलिस के ‘ऑपरेशन सेल’ की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रैली ग्राउंड के पास गोलू को रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि गोलू ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लग गई।

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना निवासी गोलू कई आपराधिक मामलों में वांछित है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments