scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशसीमा शुल्क विभाग ने ऑस्ट्रिया से तस्करी करके लाई गई नौवीं शताब्दी की मूर्ति को जब्त किया

सीमा शुल्क विभाग ने ऑस्ट्रिया से तस्करी करके लाई गई नौवीं शताब्दी की मूर्ति को जब्त किया

Text Size:

बेंगलुरु, 21 अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु के एयर कार्गो कमिश्नरेट ने ऑस्ट्रिया से आयातित एक खेप को जब्त किया, जिसमें नौवीं शताब्दी की एक मूर्ति थी और इसकी पहचान नेपाल से चोरी की गई प्राचीन वस्तु के रूप में की गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘‘पद्मपाणि का ग्रे प्रस्तर’’ के रूप में घोषित की गई यह खेप ऑस्ट्रिया के विएना से आयात की गई थी।

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक बयान में कहा कि एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) द्वारा विशेषज्ञ जांच के बाद मूर्ति की पहचान नौवीं शताब्दी की प्राचीन वस्तु के रूप में की गई, जो नेपाल से लापता हुई पद्मपाणि शिला के अभिलेखीय रिकॉर्ड से मेल खाती है।

बयान में कहा गया है कि नेपाल सरकार से पुष्टि होने के बाद इस वस्तु को नेपाल से संबंधित चोरी की गई सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘खेप सीमा शुल्क के नियंत्रण में है और संस्कृति मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के समन्वय से अग्रिम कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’’

भाषा यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments