scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमप्र के बड़वानी में कार और ट्रक की टक्कर में पांच व्यक्तियों की मौत, दो घायल

मप्र के बड़वानी में कार और ट्रक की टक्कर में पांच व्यक्तियों की मौत, दो घायल

Text Size:

बड़वानी (मध्यप्रदेश), 21 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला स्थित जुलवानिया शहर के पास मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जुलवानिया पुलिस थाने के प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जलगांव से रुई पहुंचे और जब उनकी कार में ईंधन खत्म हो रहा था तो वे ईंधन भराने के लिए जुलवानिया चले गए।

उन्होंने बताया कि जब वे लौट रहे थे तभी उनकी कार टोल टैक्स नाके के पास एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोगों ने बड़वानी शहर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन वास्कले (25), प्रद्युम साहते (25), पप्पू हीरालाल (29), आकाश दयाराम (25) और यशवंत सुदापिया (30) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायलों का बड़वानी में उपचार किया जा रहा है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments