scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने बुल्गारिया संसदीय चुनावों में जीत पर रूमेन रादेव को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने बुल्गारिया संसदीय चुनावों में जीत पर रूमेन रादेव को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुल्गारिया में हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में रूमेन रादेव और उनकी पार्टी की जीत पर मंगलवार को उन्हें बधाई दी तथा कहा कि वह भारत और बुल्गारिया के बीच मैत्रीपूर्ण तथा बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के मकसद से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

बुल्गारिया के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति रूमेन रादेव के नेतृत्व वाले मध्य-वामपंथी गठबंधन ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बुल्गारिया के हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में रूमेन रादेव और उनकी पार्टी प्रोग्रेसिव बुल्गारिया की जीत पर हार्दिक बधाई। मैं भारत और बुल्गारिया के बीच मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में हमारे व्यापक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।’’

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments