scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबायोकॉन को दो जैविक दवाओं के लिए हेल्थ कनाडा से अनुपालन नोटिस मिला

बायोकॉन को दो जैविक दवाओं के लिए हेल्थ कनाडा से अनुपालन नोटिस मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) बायोकॉन लिमिटेड को कनाडा की स्वास्थ्य नियामक संस्था हेल्थ कनाडा से अपनी जैविक दवाओं बोसाया और वेवजुओ के लिए अनुपालन नोटिस मिला है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ये दवाएं ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) और कैंसर से जुड़ी हड्डी संबंधी जटिलताओं के इलाज में उपयोग होती हैं।

कंपनी के अनुसार, हेल्थ कनाडा ने तीन अप्रैल 2026 को बोसाया (डेनोसुमैब) और वेवजुओ (डेनोसुमैब) के लिए नोटिस दिया, जो क्रमशः प्रोलेया और एक्सजीवा की जैविक दवाएं (बायोसिमिल) हैं।

इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए बायोकॉन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक श्रीहास तांबे ने कहा, ‘हेल्थ कनाडा द्वारा बोसाया और वेवजुओ को दी गई मंजूरी बायोकॉन के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि हम प्रमुख वैश्विक बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाली जैविक दवाओं तक पहुंच का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं।’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments