scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशशरद पवार मुंबई में अस्पताल में भर्ती

शरद पवार मुंबई में अस्पताल में भर्ती

Text Size:

मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘ उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई गंभीर बात नहीं है।’’

हाल ही में, पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने दिल्ली में मीडिया को भी संबोधित किया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को इस साल फरवरी में, सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण दो बार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments