scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशअमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस मंगलवार को जा सकते हैं इस्लामाबाद

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस मंगलवार को जा सकते हैं इस्लामाबाद

Text Size:

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 21 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए शांति वार्ता के वास्ते मंगलवार को इस्लामाबाद जा सकते हैं। मीडिया की खबर में यह जानकारी दी।

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से कहा कि वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुका है, जबकि कुछ अन्य खबरों में उपराष्ट्रपति के वाशिंगटन में ही मौजूद होने की बात कही गई है।

वेंस का यह संभावित दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब आठ अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम की अवधि खत्म होने वाली है और ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं हुआ तो ईरान में पुलों और बिजली संयंत्रों पर भीषण हमले किए जा सकते हैं।

वेंस के मंगलवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना है।

अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ ने तीन अमेरिकी सूत्रों के हवाले से खबर में कहा, ‘‘वेंस युद्ध को समाप्त कराने के लिए ईरान के साथ संभावित शांति वार्ता के वास्ते मंगलवार सुबह तक इस्लामाबाद रवाना हो सकते हैं।’’

उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर के भी जाने की संभावना है।

‘एक्सियोस’ की खबर के अनुसार पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के मध्यस्थों ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता में शामिल होने का अनुरोध किया।

सोमवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी अपनी खबर में दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से ईरान के प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद जाने की पुष्टि की।

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की संभावना है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments