scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशझांसी में सेना के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

झांसी में सेना के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Text Size:

झांसी (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) झांसी जिले के बबीना छावनी में तैनात सेना के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया और मामले की जांच कर रही है।

उसने बताया कि बबीना छावनी में सेना सुरक्षा कोर में नायक के पद पर तैनात ग्वालियर निवासी कोमल सिंह (50) ने सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान स्वयं के सिर में अपनी इंसास राइफल से कथित तौर पर गोली मार ली।

पुलिस ने बताया कि यह देख निकट ही तैनात एक हवलदार ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी और सिंह को तत्काल सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बबीना थाना प्रभारी विनय साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, सेना के सहयोग से इस मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments