scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशदिल्ली में 20 लाख रुपये के गहने छीनने के मामले में दो नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में 20 लाख रुपये के गहने छीनने के मामले में दो नाबालिग पकड़े गए

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में महिला से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के सोने और हीरे के आभूषणों से भरा बैग छीनने के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब एक बजे राजवाड़ा पैलेस के पास घटी, जब पीड़िता एक समारोह में शामिल होने के बाद अपनी कार में बैठी थी।

उनके मुताबिक, एक अज्ञात लड़के ने अचानक कार का दरवाजा खोला, उसका बैग छीना और भाग गया।

अधिकारियों ने बताया कि बैग में एक आईफोन समेत दो मोबाइल फोन थे। साथ ही 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण भी थे।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी, साथ ही स्थानीय मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सूचना के आधार पर, आरोपियों का पता शालीमार बाग स्थित झुग्गी बस्ती में लगा, जहां छापेमारी की गई और रविवार को दोनों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया गया।”

पूछताछ के दौरान, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया जिसमें गहने, मोबाइल फोन, छीना गया हैंडबैग और लगभग 35,000 रुपये नकद शामिल हैं।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments