scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में तितावी के एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित किया

मुजफ्फरनगर में तितावी के एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित किया

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 20 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने तितावी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पवन चौधरी समेत तीन पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें एक महिला स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी का नाम हटाने के लिए 1.85 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत देने की बात कर रही है।

कुमार ने बताया कि इसका संज्ञान लेते हुए एसएचओ पवन चौधरी, हेड कांस्टेबल अनीस और कांस्टेबल नवीन कुमार को भ्रष्टाचार व कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रमोद कुमार तितावी पुलिस थाने के नए एसएचओ होंगे।

इस बीच, उन्होंने वायरल हुए ऑडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को इस मामले की जांच सौंपी है।

भाषा सं आनन्द वैभव जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments